Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर को साथ दिखे, क्या आने वाली है ‘ये जवानी है दीवानी 2’?

रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर को साथ दिखे, क्या आने वाली है ‘ये जवानी है दीवानी 2’?

By हर्ष गौतम 
Updated Date

Bollywood:  मुंबई में हाल ही में रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर को एक साथ देखकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गईं। दोनों स्टार्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं कि क्या अब ‘ये जवानी है दीवानी 2’ आने वाली है।

पढ़ें :- सिंगर जुबिन नौटियाल ने रचाई गुपचुप शादी, स्कूल फ्रेंड बनीं जीवनसाथी

वायरल वीडियो में रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुंबई के एक इवेंट में पहुंचते और फैंस का अभिवादन करते नजर आए। रणबीर ने हल्के नीले रंग की फुल स्लीव शर्ट के साथ काली पैंट और स्टाइलिश सनग्लासेस पहने थे, जबकि आदित्य रॉय कपूर पूरी तरह काले कपड़ों में दिखाई दिए। दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी उत्साहित नजर आए। एक यूजर ने कमेंट किया, “इन्हें साथ देखकर बहुत खुशी हुई,” तो वहीं दूसरे ने पूछा, “क्या ये जवानी है दीवानी 2 बन रही है?” कई फैंस ने फिल्म के दूसरे पार्ट की मांग भी कर डाली। यह वीडियो पैपराजी अकाउंट विरल भयानी द्वारा शेयर किया गया, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी।

बता दें कि साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में रणबीर कपूर ने कबीर उर्फ बन्नी, जबकि आदित्य रॉय कपूर ने अविनाश का किरदार निभाया था। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और कल्कि कोचलिन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आई थीं। यह फिल्म आज भी युवाओं की पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज होने वाली है। वहीं आदित्य रॉय कपूर हाल ही में अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आए थे, जिसमें अनुपम खेर, सारा अली खान, नीना गुप्ता, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

 

पढ़ें :- प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्म और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने आशा भोसले के निधन में व्यक्त किया शोक
Advertisement