Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Ranveer Singh ने फिर लिया अतरंगी अवतार, तस्वीरें देख फैंस बोले- एलियन्स भारत नहीं आते

Ranveer Singh ने फिर लिया अतरंगी अवतार, तस्वीरें देख फैंस बोले- एलियन्स भारत नहीं आते

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: रणवीर सिंह जितना अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, उतना ही अपने लुक्स को लेकर भी वह चर्चा में रहते हैं। रणवीर बेहद अजीब और अतरंगी कपड़े पहनते हैं। कई बार अपने लुक्स को लेकर वह ट्रोल भी होते रहते हैं, लेकिन एक्टर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अब रणवीर ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं।

पढ़ें :- 'Pushpa Pushpa' song release : अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' हुआ रिलीज

इन फोटोज में रणवीर के लुक्स देखकर फैंस चौंक गए हैं। रणवीर ने ब्लू कलर का ट्रैक सूट पहना है और इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड की बड़ी जूलरी पहनी हुई है। रणवीर ने विग भी पहना हुआ है।


इतना ही नहीं इस आउटफिट के साथ उन्होंने एक ब्लैक हैंडबैग कैरी किया है। वहीं एक फोटो में रणवीर ने इस आउटफिट के साथ एक लॉन्ग जैकेट और हैट पहनी है। सोशल मीडिया पर रणवीर के इस लुक को ट्रोल किया जा रहा है।


एक यूजर ने कमेंट किया, दीपिका आपकी हरकतों को देखकर परेशान नहीं होती हैं। तो एक ने कमेंट किया, यही वजह है कि एलियन्स भारत नहीं आते हैं। तो वहीं एक ने लिखा, दीपिका प्लस बप्पी लहरी।

पढ़ें :- Paul Auster passed away : लेखक पॉल ऑस्टर का निधन , दुनिया भर में उनकी कहानियों को पसंद किया गया


तो एक ने लिखा, लो अब दीपू के गहने भी ले लिए।हालांकि रणवीर के इस लुक की बॉलीवुड सेलेब्स काफी तारीफ कर रहे हैं। अर्जुन कपूर से लेकर टाइगर श्रॉफ तक सभी उनके इस लुक से इम्प्रेस हुए हैं।

Advertisement