Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. बंगाल में 12 साल की बच्ची के रेप और मर्डर पर सियासत तेज, मंत्री अग्निमित्रा पॉल और बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी पहुंची पीड़िता के घर

बंगाल में 12 साल की बच्ची के रेप और मर्डर पर सियासत तेज, मंत्री अग्निमित्रा पॉल और बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी पहुंची पीड़िता के घर

By Abhimanyu 
Updated Date

Bengal 12 year old Girl rape-murder : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 साल की लड़की के रेप और हत्या के मामले में सियासत गरमायी हुई है। इस मामले में टीएमसी ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम ममता बनर्जी को पीड़ित परिवार से मिलने जाने से रोका जा रहा है। इस बीच, मंगलवार को मंत्री अग्निमित्रा पॉल और बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने पीड़िता के परिवार से मुलाक़ात की है।

पढ़ें :- पहले पति को छत से दिया धक्का, फिर नर्स पत्नी ने कैनुला के जरिए टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगाकर की हत्या

पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद सत्ताधारी बीजेपी की नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, “यह सरकार बदलाव की सरकार है। ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को यहाँ दोहराया नहीं जाएगा। गिरफ्तारियां पहले ही हो चुकी हैं और सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी।” दरअसल, 12 साल की मासूम बच्ची 4 जुलाई को लापता हुई थी। जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। बाद में रविवार को उसकी लाश सूर्यपुर हाट इलाके के तालाब में मिली थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने रेप के बाद उसे जिंदा ही तालाब में फेंका था। उसके फेफड़ो और पेट में पानी मिला। डूबने और ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

इस मामले की जांच के लिए 6 लोगों की SIT बनाई गई है। वहीं, मुख्य आरोपी आनंद सरदार समीट तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मासूम सहेली के लिए गिफ्ट खरीदने निकली थी। CCTV फुटेज की जांच में सामने आया कि लड़की को चार लोग ले जाते हुए दिखाई दिए हैं। उनकी तलाश जारी है। वहीं, रविवार को लड़की का शव मिलने से आक्रोशित भीड़ एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिस पर लड़की के रेप और मर्डर में शामिल होने का शक था।

Advertisement