Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 11 फरवरी 2022 का राशिफल : कर्क, कुंभ, सिंह और मकर राशि वालों पर बसेगी कृपा , ये रहें सतर्क

11 फरवरी 2022 का राशिफल : कर्क, कुंभ, सिंह और मकर राशि वालों पर बसेगी कृपा , ये रहें सतर्क

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope Today 11 February 2022 : हम राशिफल को पढ़कर अपनी सुबह की शुरूआत करते हैं। इसके साथ ही अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने की रणनीति बनाते हैं। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

मेष राशिफल – इस राशि के जातकों को आज परिवार सहित यात्रा का विचार आ सकता है। मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रुका कार्य बनेगा। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें।

वृष राशिफल – चन्द्रमा के इस राशि में गोचर की अनुकूलता है। इस कारण सौभाग्य वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। उड़द व कम्बल का दान करें।

मिथुन राशिफल – इस राशि के जातकों के लिए मीडिया व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों के कॅरियर में उन्नति संभावित है। बुध व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्वांश रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क राशिफल- आज चन्द्रमा इसी राशि से एकादश है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

सिंह राशिफल – सिंह राशि के जातकों व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल- आपका कई दिनों से रुका धन प्राप्त होगा। इन दिन शनि व बुध गोचर वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला राशिफल- आज अपको जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। मीडिया व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन हो सकता है। आपका नीला व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और गाय को गुड़ खिलाएं। आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशिफल – चन्द्रमा का सप्तम गोचर आईटी व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। आज का दिन छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

धनु राशिफल – गुरु व चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में धनु राशि के जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

मकर राशिफल – शनि का इसी राशि में सूर्य के साथ व चन्द्रमा का पंचम गोचर शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। बुध व शुक्र व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है।

कुंभ राशिफल – गुरु का इस राशि में गोचर व चन्द्रमा का चतुर्थ प्रभाव आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देगा। आप जॉब में सफल रहेंगे और आर्थिक लाभ मिल सकता है। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

मीन राशिफल – चन्द्रमा का तृतीय गोचर व्यवसाय में लाभ दे सकता है। गुरु स्वामी है इस राशि का जो कि आज इस राशि से द्वादश है जिससे धार्मिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

Advertisement