Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 11 जनवरी 2022 का राशिफल : इन राशियों के लिए खास लाभ होगा,पढ़ें अपनी राशि का हाल

11 जनवरी 2022 का राशिफल : इन राशियों के लिए खास लाभ होगा,पढ़ें अपनी राशि का हाल

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope for January 11, 2022: ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में जहां दैनिक राशिफल (Rashifal)  निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल (Rashifal)  में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

राशिफल (Rashifal) को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष राशि  (Aries) : आज के दिन कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा और नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को पढऩे-लिखने में अभिरुचि बढ़ेगी। अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृषभ राशि (Taurus) : इस राशि के जातकों को व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। फिर भी संभलकर चलने की आवश्यकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।

मिथुन राशि  (Gemini) : आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा और नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। कारोबार विस्तार की योजना बनाकर नए कार्यों की शुरुआत भी कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे।

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

कर्क राशि (Cancer)  : व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। मित्रों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाणी से आप सबके मन को जीत सकेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से सतर्क रहें।

सिंह राशि  (Leo) : कार्यक्षेत्र में सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल वातावरण रहेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। वाक्चातुर्य से मीठे संबंध बनाने में सफल रहेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और मन भी प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। हालांकि, कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन उन्हें सावधानी से करने की आवश्यकता है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक व्यय से बचना होगा।

तुला राशि (Libra)  : तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और माहौल आपके अनुकूल रहेगा। पुराने मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) : मंगलवार को धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। मानसिक एवं शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

धनु राशि (Sagittarius) : आज के दिन नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। कार्यभार की अधिकता से थकान का अनुभव होगा। बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए समय अनुकूल है। परिवार और कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण रहने से मन उदास रहेगा और मानसिक रूप से अस्वस्थता रहेगी। वाद-विवाद को टालें और सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn) : कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता रहेगी और धनलाभ भी होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत अच्छी रहेगी।

कुम्भ राशि  (Aquarius) : आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दैनिक कार्यों से समय निकलकर घूमने-फिरने और मनोरंजन में दिन बीतेगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। समाज के कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे ।

मीन राशि (Pisces) :इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन परिजनों-मित्रों के सहयोग से सभी कार्य सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे। परोपकार और सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है।

Advertisement