Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. CISF Constable Recruitment: सीआईएसएफ कांस्टेबल के 1000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स आज ही करें आवेदन

CISF Constable Recruitment: सीआईएसएफ कांस्टेबल के 1000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स आज ही करें आवेदन

By आराधना शर्मा 
Updated Date

CISF Constable Recruitment 2025: सरकारी नौकरी करनी हैं तो ये मौका किसी भी कीमत पर हाथ से न जाने दें। सीआईएसएफ यानी सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स ने कांस्टेबल के पदों पर 1000 से अधिक भर्ती निकाली है, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, आधिकारिक वेबसाइट पर पता है- cisfrectt.cisf.gov.in. जानकारी दे दें कि उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन 3 अप्रैल रात 11.59 तक पूरा कर लेना होगा क्योंकि इस दिन भर्ती की लास्ट डेट है।

पढ़ें :- दिल्ली : प्राइवेट स्कूल अब तीन महीनों की एडवांस फीस अभिभावकों से नहीं वसूल सकेंगे

इस भर्ती के जरिए सीआईएसएफ में 1161 पदों पर भर्ती की जानी है।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 साल होनी चाहिए, आयु की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी। आवेदन 2 अगस्त 2002 से पहले या 1 अगस्त 2007 के बाद पैदा न हुआ हो।

आवेदन फीस

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, महिला उम्मीदवार, एससी, एसटी और एक्स सर्विसमेन कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई पैसा नहीं देना है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया 3 चरणों में होगी, पहले पीईटी/पीएसटी, डाक्यूमेंटेशन एंड ट्रेड टेस्ट होगा, फिर लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा।

कैसे करना है आवेदन?

सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in. पर जाना होगा। फिर होमपेज पर CISF Constable Recruitment 2025 link पर क्लिक करना होगा। फिर अपना रजिस्ट्रेशन करें और सबमिट कर दें। इसके बाद अकाउंट में लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें। फिर अपने आवेदन फॉर्म को पूरा चेक करें और सबमिट कर दें। अंत में इसका एक प्रिंट निकाल लें और सुरक्षित रख लें।

पढ़ें :- Digital Content Specialist : 2032 तक मल्टीमीडिया पत्रकारों की मांग बढ़ेगी , ऑडियंस चाहती है रियल-टाइम अपडेट और इंटरएक्टिव कंटेंट 
Advertisement