Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Income Tax Recruitment 2025: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इस पोस्ट पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

Income Tax Recruitment 2025: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इस पोस्ट पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Income Tax Recruitment 2025: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income tax Department) में नौकरी करने का सुनहरा मौका है. दरअसल, सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स ने प्रोसेसिंग असिस्टेंट ग्रेड बी के पोस्ट के लिए भर्ती निकाली है. इस वैकेंसी को भरने के लिए विभाग ने आवेदन मांगे है, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं और इच्छुक हैं वे अप्लाई कर सकते हैं.

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

आपको बता दें, एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे. तो रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को  आधिकारिक वेबसाइट incometaxindia.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा. इस वैकेंसी की पूरी जानकारी आगे दी गई है.

इस भर्ती अभियान के जरिए 08 पदों को भरा जाएगा. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इसकी आखिरी तारीख नोटिफिकशन जारी होने के तीस दिनों के अंदर अप्लाई करना है.  नोटिफिकेशन 31 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी.

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन/कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री या मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech.) (कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक्सपर्टिज के साथ) या किसी भी यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देखें. नोटिस का लिंक आगे दिया गया है.

उम्र सीमा

इंकम टैक्स में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है. आयु से नियमों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है. इंकम टैक्स के लिए इस भर्ती की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए नीचे दिए गए पते पर अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट भेजने होंगे.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

पता

आयकर निदेशालय (प्रणाली),
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड,
ग्राउंड फ्लोर, ई2,
एआरए सेंटर, झंडेवालान एक्सटेंशन.

इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को लेवल 7 के तहत 44,900 रु-1,42,400 रुपए तक सैलरी दी जाएगी.

Advertisement