Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Rishabh Pant Video: ऋषभ पंत स्वीमिंग पूल में आए नजर, खुद किया वीडियो शेयर, देखिए

Rishabh Pant Video: ऋषभ पंत स्वीमिंग पूल में आए नजर, खुद किया वीडियो शेयर, देखिए

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rishabh Pant Video: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी बल्लेबाज ऋषभ पंत के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में ऋषभ पंत स्वीमिंग पूल में नजर आए हैं। पंत का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही फैंस उनके जल्द ही क्रिकेट के ग्राउंड में आने की उम्मीदें कर रहे हैं।

पढ़ें :- टी20 वर्ल्ड कप में मौका न मिलने पर टूटा सब्र का बांध; न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ने लिया संन्यास

क्रिकेटर ऋषभ पंत ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो स्वीमिंग पूल में झड़ी के सहारे नहाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘छोटी चीजो, बड़ी चीजो और इनके बीच की हर चीज के लिए कृतज्ञता जताता हूं’। बता दें कि, इससे पहले पंत ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें वह शतरंज खेलते हुए नजर आ रहे थे।

पढ़ें :- IND vs PAK Match: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान की इस मैदान पर हो सकती है भिड़ंत, PCB ने ICC के सामने रखा प्रस्ताव

बता दें कि, कार दुर्घटना में घायल होने के बाद ऋषभ पंत तेजी से रिकवर हो रहे हैं। उनके स्वास्थ्य की अपडेट जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में उनका ये वीडियो फैंस को बड़ी राहत देगा। बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत तेजी से रिकवर कर रहे हैं। हालांकि वह आईपीएल और वनडे विश्वकप नहीं खेल पाएंगे। लेकिन वह डॉक्टरों की निगरानी में तेजी से रिकवरी कर रहे हैं।

 

Advertisement