ipl 2026 updates: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स पर राजस्थान रॉयल्स की शानदार जीत के बाद कप्तान रियान पराग का बयान काफी चर्चा में है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पराग ने कमेंटेटर्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की निजी जिंदगी को बार-बार चर्चा का विषय बनाना सही नहीं है और फोकस सिर्फ क्रिकेट पर होना चाहिए।
पढ़ें :- IPL 2026 Playoff Race: चौथी सीट के लिए 5 टीमों में महायुद्ध, हर मैच होगा करो या मरो
लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशाी ने 38 गेंदों में 93 रन की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जीत के बाद पराग ने कहा कि इस सीजन क्रिकेट से ज्यादा मैदान के बाहर की बातों पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी हर मैच से पहले कई दिनों तक तैयारी करते हैं, लेकिन एक खराब मैच के बाद तुरंत उनकी आलोचना शुरू हो जाती है।
हाल ही में वेपिंग विवाद को लेकर ट्रोल हुए पराग ने कहा कि अब उन्हें समझ आ गया है कि लोग हर हाल में कुछ न कुछ बोलेंगे। इसलिए उन्होंने बाहरी शोर को नजरअंदाज कर अपने खेल पर ध्यान देना सीख लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोल्स को “कीबोर्ड वॉरियर्स” बताते हुए कहा कि उनका असर अपने खेल और मानसिकता पर नहीं पड़ने देना चाहिए।
पराग ने कमेंटेटर्स से अपील करते हुए कहा कि क्रिकेट को सम्मान मिलना चाहिए और खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ की बजाय उनके प्रदर्शन पर बात होनी चाहिए।