सिवान। बिहार के सिवान जिला में आज 28 सितम्बर 2026 यानी सोमवार को एक राजद नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना आंदर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। किशोर गिरि के रूप में मृतक की पहचान हुई है। मृतक आंदर की पूर्व प्रमुख प्रतिभा गिरि के पति और पेशे से शिक्षक बताए जा रहे हैं।
पढ़ें :- देश की निचली अदालतों में 7,300 से ज्यादा जजों के पद खाली, कर्नाटक सबसे आगे
सूत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक, किशोर गिरि किसी मामले में पंचायती करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर शिवरी गांव के स्कूल के पास बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उसके बाद बेहद नजदीक से उनकी कनपटी में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घर के पास ही वारदात
इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि वारदात उनके घर से ज्यादा दूर नहीं हुई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, पुलिस अपराधियों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल शुरुआती जानकारी के आधार पर हत्या के पीछे की अभी कोई भी वजह स्पष्ट नहीं हुई है। साथ ही पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किशोर गिरि को किस वजह से निशाना बनाया गया।
पुलिस जांच में जुटी
पढ़ें :- आगरा हादसा: तेज रफ्तार कार खेत में पलटी, 20 वर्षीय युवती की मौत, दो घायल
फिलहाल, पुलिस घटनास्थल का जांच कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही अपराधियों के भागने के रास्ते और वारदात से जुड़े अन्य सुरागों की जांच की जा रही है। इस मामले में आगे की जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।