Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. रोहित शर्मा की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फैंस लगा रहे हैं अब ये अनुमान

रोहित शर्मा की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फैंस लगा रहे हैं अब ये अनुमान

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। आईपीएल में मुंबई की टीम के खराब प्रदर्शन के कारण कई सवाल भी उठ रहे हैं। दरअसल, टीम में हुए फेरबदल को भी इसका कारण बताया जा रहा है। आईपीएल की शुरूआत से पहले ही मुंबई इंडियंस का कप्तानी में फेरबदल किया गया। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई लेकिन हार्दिक की कप्तानी में मिली हार के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इन सबके बीच अब रोहित शर्मा के आईपीएल खेलने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, रोहित शर्मा की एक पोस्ट ने फैंस की धड़कने बढ़ा दी है।

पढ़ें :- Rishabh Pant Income Tax : ऋषभ पंत उत्तराखंड के सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति बने, गुरुद्वारे में लंगर खाकर काटी रातें

दरअसल, रोहित शर्मा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर 6 तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा और सिर्फ दिल वाली इमोजी लगाई। रोहित शर्मा की इस पोस्ट के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। कहा जा रहा है कि, उनके इस पोस्ट से एमआई छोड़ने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। अनेक लोगों ने कमेंट सेक्शन में इसका जिक्र किया। एक यूजर ने लिखा, “यह इस बात का संकेत है कि रोहित मुंबई इंडियंस को छोड़ रहे हैं। दूसरे ने कहा, “क्या वह एमआई से अलग होने का इशारा दे रहे हैं?

बता दें कि, आईपीएल के बाद रोहित शर्मा अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक्शन में नजर आएंगे। रोहित की अगुवाई वालीय भारतीय टीम 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। भारत की 9 जून को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। भारत को लीग चरण के चार मुकाबले में अमेरिका में खेलने हैं। रोहित और हार्दिक सहित भारत के ज्यादातर क्रिकेटर 25 मई को न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे।

Advertisement