Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?

Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि, इस रेट्रो-स्टाइल रोडस्टर की इस साल यह तीसरी बार कीमत बढ़ाई गई है। वेरिएंट के आधार पर Classic 350 अब 2,000 रुपए तक महंगी हो गई है। आइए इसकी नई कीमतों के बारे में जानते हैं।

पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स

तीसरी बार बढ़ी कीमतें

मोटरसाइकिल की कीमत में इस साल तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। पहली बढ़ोतरी इस साल जनवरी में हुई थी और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) लगभग 2,025 रुपए तक महंगी हो गई थी। दूसरी बार जुलाई 2026 में इसकी कीमत में इजाफा हुआ था और बाइक लगभग 2,000 रुपए महंगी हुई थी। वहीं, हालिया बढ़ोतरी लगभग 2,000 रुपए जो अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग कीमतों में मिलेगा।

क्या है नई कीमत?

बेस-स्पेक रेडडिट्च रेड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपए है। हाल ही में पेश किया गया टॉप-स्पेक वेरिएंट कीमत बढ़ने के बाद 2.26 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) होगा।

पढ़ें :- ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो बिजली बिल में जुड़ सकता है जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट ने सुझाया उपाय: 20 हजार करोड़ का चालान बकाया

इंजन और पावर

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350)  को हाल ही में स्लिपर और असिस्ट क्लच के साथ अपडेट किया गया था। इस मोटरसाइकिल में ब्रांड के J-Series 350cc इंजन दिया गया है जो ब्रांड के बाकी 350 मॉडल्स जैसे Meteor 350, Royal Enfield Hunter 350 और Bullet 350 में भी आता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 20.2hp की पावर और 27nm का टॉर्क जनरेट करता है।

 

 

 

पढ़ें :- Tata Aeris Launch : 5.29 लाख रुपये में नई कॉम्पैक्ट सेडान लॉन्च, छोटे शहरों के लिए बड़ा धमाका

 

Advertisement