Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. RPF Constable भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RPF Constable भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

By आराधना शर्मा 
Updated Date

RPF Constable Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज शाम 6 बजे रेलवे पुलिस फोर्स यानी आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती को लेकर आंसर-की जारी कर दी गई है। आंसर-की उन उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है, जिन्होंने 2 मार्च से 18 मार्च के बीच RRB RPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में भाग लिया था। बोर्ड ने कहा कि यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर से संबंधित को शिकायत है तो वे 29 मार्च तक अपने ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

उम्मीदवारों को इसे अपने लॉगिन डिटेल का इस्तेमाल कर डाउनलोड करना होगा और उसके बाद अपने उत्तरों का मिलान करना होगा। उम्मीदवार आरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट https://rrb.digialm.com/ पर जाकर इसके लिए ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।

यह परीक्षा 2 से 18 मार्च तक कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित हुई थी। इस भर्ती अभियान के तहत आरपीएफ में कांस्टेबल के कुल 4208 पदों पर भर्ती की जानी है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने पेपर, रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर 29 मार्च की रात 12.00 बजे तक देख सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें आंसर-की?

कैसे करें नंबर्स की गणना?

उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड करें और फिर उत्तरों का मिलान करें। जानकारी दे दें कि परीक्षा में सही उत्तर के लिए 1 नंबर और गलत उत्तर के लिए 1/3 नंबर (0.33 अंक) काटे जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को सही नंबर्स पता करने के लिए पहले सही उत्तरों की संख्या को 1 से गुणा करना चाहिए। फिर गलत उत्तरों की संख्या को 1/3 से गुणा करना चाहिए और फिर कुल सही उत्तरों से घटा दें।

सही स्कोर के लिए फॉर्मूला

कुल सही स्कोर= (सही उत्तर × 1) – (गलत उत्तर × ⅓)

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
Advertisement