Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. RPF निरीक्षक राजकुमार ने अयोध्या-रामेश्वरम गाड़ी की मेंटेनेंस कर रहे कर्मचारियों को दी गाली, आग बबूला कर्मचारी उनको सस्पेंड करने व स्थानांतरण के आश्वासन के बाद हुए शांत

RPF निरीक्षक राजकुमार ने अयोध्या-रामेश्वरम गाड़ी की मेंटेनेंस कर रहे कर्मचारियों को दी गाली, आग बबूला कर्मचारी उनको सस्पेंड करने व स्थानांतरण के आश्वासन के बाद हुए शांत

By santosh singh 
Updated Date

सुलतानपुर।  कैरेज एवं बैगन (C&W) सुलतानपुर के कर्मचारी अयोध्या – रामेश्वरम गाड़ी की आज मेंटेनेंस कर रहे थे, उसी समय लगभग 10:30 बजे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) निरीक्षक सुलतानपुर राजकुमार  पहुंचे और अपने चार पहिया गाड़ी के ड्राइवर द्वारा कार्यरत c&w कर्मचारियों को बुलवाया और कर्मचारियों के आते ही मां – बहन की गाली देने लगे।

पढ़ें :- Viral Video: लड़की को आई नींद तो लड़का ट्रेन में अश्लीलता पर उतरा तो इस तरह सिखाया सबक 

बिना किसी कारण के गाली सुन कर सभी कर्मचारी हतप्रभ रह गए। कर्मचारियों ने गाली का कारण पूछा तो निरीक्षक राजकुमार  ने बताया कि चार लाख की चोरी हुई है मैं तुम लोगों को नौकरी करने सिखा दूंगा। कर्मचारियों ने बताया कि राजकुमार काफी ज्यादा नशे में थे। हम लोगों ने जब गाली देने का विरोध किया तो उन्होंने हम लोगों को गोली मारने एवं ट्रक से कुचलवाने की धमकी दिए है। गाली-गलौज से नाराज महिला एवं पुरुष कर्मचारियों द्वारा गाड़ी मेंटेनेंस का काम बंद कर दिया गया और RPF इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

पढ़ें :- Yogi Cabinet : सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ा, मंथली रिटेनरशिप के ऊपर बहस की नई फीस फिक्स

रेलवे सुरक्षा बल के अन्य कर्मचारी, वरिष्ठ खंड अभियंता (कैरेज एंड वैगन) एवं उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के शाखामंत्री पंकज दुबे भी सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे एवं मामले को शांत कराने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद निरीक्षक को सस्पेंड करने एवं सुलतानपुर से स्थानांतरण का आश्वासन दिया गया तब जाकर कर्मचारी पुन: कार्य पर लौटे।

Advertisement