Rajasthan Staff Selection Board Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अकाउंट असिस्टेंट और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (JTA) के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 6 फरवरी तय की गई है। उम्मीदवार RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करके आवेदन कर सकते हैं।
पढ़ें :- Video-पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 20 से ज्यादा बच्चों की मौत , घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट :
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से बीई/ बीटेक/ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
अकाउंट असिस्टेंट
- किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री।
- उम्मीदवारों ने O लेवल (बेसिक) कंप्यूटर सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
एज लिमिट
- न्यूनतम : 21 वर्ष
- अधिकतम : 40 वर्ष
- आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
- आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
फीस
- जनरल, ओबीसी : 600 रुपए
- एससी, एसटी, ओबीसी (एनसीएल) : 400 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस
एग्जाम के बेसिस पर
पढ़ें :- हालात से नहीं हारी गया की बेटी, पति की मौत के बाद भी पढ़ाई जारी रख BPSC में पाई सफलता
सैलरी
16,900 रुपए प्रति माह
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।