Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार चुनाव नतीजों के बाद लालू परिवार में टूट, रोहिणी आचार्य बोलीं-मैं राजनीति छोड़ रही हूं, संजय यादव और रमीज पर लगाया गंभीर आरोप

बिहार चुनाव नतीजों के बाद लालू परिवार में टूट, रोहिणी आचार्य बोलीं-मैं राजनीति छोड़ रही हूं, संजय यादव और रमीज पर लगाया गंभीर आरोप

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 रिजल्ट के बाद लालू यादव के परिवार में टूट पड़ गयी है। लालू यादव की छोटी बेटी और तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर ऐसा पो​स्ट शेयर किया है, जिससे हलचल बढ़ गयी है।

पढ़ें :- Bihar MLC Polls : कांग्रेस ने पांच सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार, तीन पर सहयोगी आरजेडी से होगा सीधा मुकाबला

रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने एक्स पर पर लिखा-मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं। दरअसल, चुनाव के नतीजे एक दिन पहले ही आया है, जिसमें महागठबंधन को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। आरजेडी महज 25 सीटों पर ही सिमट गयी है।

 

पढ़ें :- तेज प्रताप का छलका दर्द, बोले- 'मेरे साथ गद्दारी हुई'; खुद को बताया बाहुबली, कौन है कटप्पा?
Advertisement