Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Plane Missing : रूस का An-24 प्लेन लापता, 50 यात्री थे सवार, विमान का कंट्रोल रूम से संपर्क टूटा

Russia Plane Missing : रूस का An-24 प्लेन लापता, 50 यात्री थे सवार, विमान का कंट्रोल रूम से संपर्क टूटा

By santosh singh 
Updated Date

मॉस्को : रूस (Russia) के यात्री विमान एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम (Air Traffic Control Room) से संपर्क टूट गया है। इसके बाद विमान गायब हो गया है। बता दें कि ये विमान रूस के पूर्वी अमूर क्षेत्र में था, जब इसका संपर्क टूटा। इस An-24 विमान में लगभग 50 यात्री सवार थे। इस बात की जानकारी इंटरफैक्स और SHOT समाचार एजेंसियों ने दी।

पढ़ें :- IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, टॉस में देरी: भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज होगा सीरीज का फैसला?

SHOT से मिली जानकारी के मुताबिक अंगारा एयरलाइन (Angara Airlines) की ओर से चलने वाला ये प्लेन अमूर में टाइंडा शहर (Tinda city) के लिए जा रहा था। विमान अपने गंतव्य से कुछ ही किलोमीटर दूर था, जब उसका संपर्क कंट्रोल रूम (Control Room) से टूट गया। आपको बता दें कि रूस का अमूर इलाका चीनी सीमा के पास है।

Advertisement