Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Ukraine War : यूक्रेन ने Black Sea में डुबो दिया रशिया का जहाज, पुतिन ने बरसा दीं 27 मिसाइलें

Russia Ukraine War : यूक्रेन ने Black Sea में डुबो दिया रशिया का जहाज, पुतिन ने बरसा दीं 27 मिसाइलें

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia Ukraine War : रशिया और युक्रेन में जारी जंग किसी निर्णायक मोड़ नहीं पहुंच पा रही है। दोनों तरफ से रूक रूक हमले हो रहे है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को पैट्रियट इंटरसेप्टर तकनीक देने और उन्हें खुद बनाने की इजाजत से इनकार कर दिया है। दूसरी तरफ ट्रंप के इनकार के बाद रूस ने रातभर में 27 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, लेकिन यूक्रेन सिर्फ एक मिसाइल को ही नष्ट कर सका।रूस की बाकी 26 मिसाइलों ने कीव समेत कई शहरों में भारी तबाही मचा दी।

पढ़ें :- Russia ukraine war : कीव पर बरसे रूसी मिसाइल-ड्रोन हमलों से बिजली आपूर्ति ठप, तीन लोगों की मौत

रूस की ओर से हुए मिसाइल हमलों के जवाब में यूक्रेन ने भी काला सागर में रूस के एक विशाल कंटेनर जहाज को डुबो दिया।

खबरों के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि देश के पास अब पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों (Patriot interceptor missiles) की भारी कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि रूस लगातार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर रहा है। जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से अपील की कि पैट्रियट सिस्टम गोदामों में रखने के बजाय अभी यूक्रेन को दिए जाएं, क्योंकि हर इंटरसेप्टर लोगों की जान बचा सकता है।

ताजा हमलों से साफ हो गया कि यूक्रेन का एयर डिफेंस सिस्टम कमजोर चुका है और पैट्रियट इंटरसेप्टर की कमी अब सीधे जानलेवा साबित हो रही है।

 

पढ़ें :- Russia Ukraine War : यूक्रेन में फिर रूसी ड्रोन हमले!, 13 की मौत, कई घायल
Advertisement