Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video – बिजली विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के बिगड़े बोल, कहा- ‘ग्राहक बिल जमा न करे तो घर में आग लगा दो’

Video – बिजली विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के बिगड़े बोल, कहा- ‘ग्राहक बिल जमा न करे तो घर में आग लगा दो’

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) के सहारनपुर जिले (Saharanpur District) में बिजली विभाग (Electricity Department) के एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (Superintendent Engineer) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह तुगलकी फरमान देते हुए सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने वर्चुअल बैठक (Virtual Meeting) में अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी ग्राहक बिल नहीं जमा कर रहे हैं, उनके घर में आग लगा दो।

पढ़ें :- EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, केंद्रीय कैबिनेट ने अनिवार्य वेतन की सीलिंग बढ़ाकर 25,000 तक की
पढ़ें :- सूडान में सोने की खदान में बड़ा हादसा, कम से कम 67 मौतें: मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका

बता दें कि सहारनपुर में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Pashchimanchal Vidyut Vitran Nigam Limited) के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर धीरज जायसवाल (Superintendent Engineer Dheeraj Jaiswal) ने अधीनस्थों संग वर्चुअल बैठक (Virtual Meeting) की। इस दौरान उन्होंने बकाये बिजली बिल को जमा कराए जाने का निर्देश दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो ग्राहक बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनके घरों में आग लगा दीजिए।

Advertisement