मथुरा। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) जी रोज तड़के अपने भक्तों को दर्शन देते थे। प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) जी तड़के 2 बजे राधा केलि कुंज आश्रम (Radha Keli Kunj Ashram) तक पद यात्रा करते थे। इस दौरान रातभर से जमा भक्तों की भीड़ को उनके दर्शन मिलते थे। लेकिन ये दर्शन अब अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिए गए हैं। तड़के अब प्रेमानंद महाराज के दर्शन नहीं होंगे।
पढ़ें :- त्रिशूल भारतीय रक्षा संग्रहालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन, बोले- ये संग्रहालय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का बनेगा सशक्त माध्यम
गौरतलब हो कि रोज आश्रम सत्संग के लिए जाते हुए प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के दर्शन को उनके भक्तों की भीड़ पूरे रास्ते पर उमड़ती थी। इसके बाद वहां से सुबह सभी भक्त उनके सत्संग में शामिल होने जाते। बढ़ती भीड़ के कारण आश्रम की ओर से अब दर्शन बंद किए गए हैं। साथ ही इस फैसले के पीछे प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) का स्वास्थ्य भी कारण बताया है। दरअसल, प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) जी की दोनों किडनियां खराब हैं और उनका रोज डायलिसिस होता है। उनका स्वास्थ्य इसी कारण खराब रहता है।
सूचना
आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है।श्री हित राधा केलि कुंज… pic.twitter.com/8NhzpYIf4K
— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) February 6, 2025
पढ़ें :- UP Heavy Rains Alert : यूपी की इन जिलों में हुई झमाझम बारिश से सात डिग्री तक गिरा पारा, जानिए अपने जिले का पूर्वानुमान
प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) जी के आश्रम के अधिकारिक अकाउंट हैंडल Bhajan Marg से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है, ” सूचना – आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है। यह पोस्ट 6 फरवरी की सुबह आश्रम द्वारा की गई है।