Salman Khan supported the Students’ Protest : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। इस प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को छात्रों ने संसद मार्च की कोशिश की तो पुलिस ने बेरहमी से छात्रों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को बेरहमी से पीटा। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों का सुरक्षाबलों पर गुस्सा फूट पड़ा। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने शिक्षा सुधारों के लिए इस विरोध प्रदर्शन की सराहना भी की है।
पढ़ें :- 'बच्चे कुछ कह रहे हैं आप कुछ और कह रहे हो...' प्रियंका गांधी ने PM मोदी की फास्ट-ट्रैक कोर्ट वाली घोषणा पर कसा तंज
सलमान खान ने एक्स पोस्ट में लिखा, “यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था; बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।” उन्होंने कहा, “मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूँ। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है। यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है, और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। वे बहुत साहसी और बहादुर हैं। शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी।”
It was such a peaceful movement, feel so sad that it had to take a violent turn. My heart goes out to the students and their families who were hurt. Paper leak is a very serious issue, and I am glad to know n see that the kids of our country have come together for a better…
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 22, 2026
पढ़ें :- राहुल गांधी का PM मोदी पर बड़ा हमला, नेता प्रतिपक्ष बोले- आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा पहुंचाया है नुकसान
बॉलीवुड अभिनेता ने आगे लिखा, “यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है; इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए। मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है। एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है। जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय व आकर्षक बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएँ और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए।”
बता दें कि सलमान खान के अलावा, अभिनेता सोनू सूद, नसीरुद्दीन शाह और सिंगर अरिजीत सिंह समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने छात्रों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की जमकर आलोचना की है। पुलिस पर विरोध प्रदर्शन को हिंसक बनाने के आरोप लग रहा हैं। कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं, जिनमें सुरक्षा बल छात्रों पर लाठियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं।