Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Salt Vastu Upay : नमक के उपाय से दूर होगी कंगाली; नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की अद्भुत शक्ति होती है

Salt Vastu Upay : नमक के उपाय से दूर होगी कंगाली; नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की अद्भुत शक्ति होती है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Salt Vastu Upay : नमक और सुख समृद्धि की अद्भुत कनेक्सन है। नमक भोजन में स्वाद लाने के लिए और जिंदगी में सुखसमृद्धि लाने के लिए महत्वपूर्ण है। ज्योतिष में नमक शुक्र और चंद्रमा ग्रह का प्रतिनिधि रसायन माना जाता है। जल से उत्पत्ति होने के कारण इसका सीधा संबंध मन, सुख और समृद्धि से होता है। सामान्य समुद्री नमक को चंद्रमा और शुक्र का कारक माना जाता है। यह मानसिक शांति और जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं को प्रभावित करता है।

पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 Today : ग्रहों के सेनापति मंगल आज करेंगे गोचर, इन राशियों के साहस और आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

असरदार उपाय
घर में हफ्ते में कम से कम एक या दो बार पानी में थोड़ा सा समुद्री नमक या सेंधा नमक डालकर घर में पोछा जरूर लगाएं। नमक में नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की अद्भुत शक्ति होती है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और परिवार के सदस्यों का मूड भी अच्छा रहता है। गुरुवार के दिन नमक वाले पानी का पोछा लगाने से बचें।

नमक से स्नान
मन अशांत रहने पर नहाने के पानी में एक चुटकी नमक डालकर स्नान करें. इससे मानसिक तनाव कम होता है और औरा (Aura) शुद्ध होता है।

बाथरूम में कटोरी नमक
एक कांच की कटोरी में डले वाला नमक भरकर बाथरूम के किसी कोने में रख दें। यह नमक वहां मौजूद सारे कीटाणुओं और बुरी ऊर्जा को अपनी तरफ खींच लेता है।

पढ़ें :- Belpatra Plant : सावन में लगाएं ये खास पौधा, जानें सही दिशा और सावधानियां
Advertisement