Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कारगिल के वीरों को नमन, 28 बाइकर्स की 1900 किमी की ‘शौर्य विजय यात्रा’ शुरू

कारगिल के वीरों को नमन, 28 बाइकर्स की 1900 किमी की ‘शौर्य विजय यात्रा’ शुरू

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों ने दुश्मन के नियंत्रण से हर चोटी, पहाड़ी और बंकर को दुबारा प्राप्त कर लिया। उनकी विजय देश की इस अटल निश्चय का प्रतीक है कि वह अपनी मिट्टी, पहचान और सम्मान पर किसी भी शत्रुतापूर्ण नजर का सामना पूरी शक्ति के साथ करेगा।

पढ़ें :- PoK में बगावत पर उतरी जनता, भारत से मांगी मदद, बोली- LOC को तोड़ दो, हमें आपकी है जरूरत

आपको बता दें कि 1999 में आपरेशन विजय की 27वीं वर्षगांठ पर संगठित 13 दिवसीय स्मारक यात्रा यानी ‘शौर्य विजय यात्रा’ 28 सवारों की भागीदारी देखेगी। यह शौर्य विजय यात्रा 14 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 26 जुलाई तक चलेगी। कारगिल युद्ध में विजय सुनिश्चित करने वाले भारतीय वीरों के साहस, संकल्प और सर्वोच्च बलिदान को सम्मानित करने के लिए इस यात्रा में 1,900 किमी की दूरी तय की जाएगी, जो उत्तरी हिमालय के कठिन भूभाग से होते हुए जाएगी। राजनाथ सिंह ने बीते मंगलवार को यह बात दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से कारगिल युद्ध स्मारक, द्रास के लिए एक मोटरसाइकिल यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा जिसमें सैनिक व पूर्व सैनिक और उनके घरवाले हिस्सा लेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सवार “राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की पवित्र मिट्टी” का एक कलश ले जाएंगे, जिसे कारगिल में शहीदों की याद में समर्पित किया जाएगा।

राजनाथ सिंह ने कहा, “जब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की मिट्टी कारगिल यानी द्रास स्मारक की मिट्टी के साथ मिलती है, तो यह देश की वर्तमान पीढ़ी की श्रद्धा और देश के नायकों के साहस के संगम का प्रतीक होगा।” उन्होंने देश के उन सभी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्हें दुनिया भर की सेनाएं आज भी पढ़ती हैं और सम्मान के साथ देखती हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि माइनस 40 डिग्री सेल्सियस के तापमान और लगभग 20,000 फीट की ऊंचाई पर हमारे सैनिकों ने साहस और दृढ़ता के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया और तिरंगे का सम्मान बनाए रखा।

रक्षा मंत्री ने सभी भारतीय वीरों, जिनमें परम वीर चक्र पुरस्कार प्राप्तकर्ता कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, सूबेदार-मेजर योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार-मेजर संजय कुमार के प्रति आभार व्यक्त की, जिन्होंने युद्ध में विजय प्राप्त करने में अतु​लनीय योगदान दिया।

पढ़ें :- महिला से सोने की चेन झपटने वाले पंजाब के आठ युवक गिरफ्तार
Advertisement