1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. प्रज्ञानंद ने विंसेंट कीमर को दी मात, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल की ओर बढ़ाए कदम

प्रज्ञानंद ने विंसेंट कीमर को दी मात, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल की ओर बढ़ाए कदम

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ग्रैंड चेस टूर (Grand Chess Tour) 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अमेरिका में सेंट लुई में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने जर्मनी के मजबूत खिलाड़ी विंसेंट कीमर को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी।

By Sushil Sah 
Updated Date

अमेरिका। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ग्रैंड चेस टूर (Grand Chess Tour) 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अमेरिका में सेंट लुई में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने जर्मनी के मजबूत खिलाड़ी विंसेंट कीमर को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी।

पढ़ें :- कारगिल के वीरों को नमन, 28 बाइकर्स की 1900 किमी की 'शौर्य विजय यात्रा' शुरू

मैच के मुख्य बिंदु

प्रज्ञानंद ने क्लासिकल मुकाबले के दूसरे गेम में सफेद मोहरों से खेलते हुए कीमर को मात देकर 9-3 की मजबूत बढ़त बनाई थी। इसके बाद सोमवार को हुए दोनों रैपिड गेम जीतकर भारतीय स्टार ने स्कोर को 17-3 कर दिया। इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्होंने ब्लिट्ज़ राउंड से पहले ही फाइनल का टिकट सुरक्षित कर लिया था। इसके अलावा ब्लिट्ज़ मैचों के समापन के बाद प्रज्ञानंद ने 19-9 के विशाल अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ प्रज्ञानंद लाइव वर्ल्ड शतरंज रेटिंग में कीमर को पछाड़कर दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं।

कारूआना से होगी खिताबी भिड़ंत

आपको बता दें कि अब खिताबी मुकाबले में प्रज्ञानंद का सामना अमेरिका के दिग्गज खिलाड़ी फैबियानो कारूआना से होगा, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में वेस्ली सो को 18-12 से हराया था। बता दें कि दोनों खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबला आज, 25 अगस्त 2026 से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट के विजेता को $2,00,000 यानी लगभग ₹1.67 करोड़ की भारी-भरकम राशि मिलेगी।

पढ़ें :- Video- गुकेश से जीतने के बाद अमेरिकी खिलाड़ी ने की अभद्रता, चेस बोर्ड के किंग को दर्शकों में फेंका

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...