मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले (Mirzapur District) की कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के हरना की गली में बीती रात धारदार हथियार से हमला कर 22 वर्षीय समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता (Samajwadi Party Worker) प्रियांशु ओझा (Priyanshu Ojha) की हत्या कर दी गई। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह अपने घर लौट रहा था। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग घर के बाहर निकले । लोगों के बाहर निकलने पर हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल युवक को मंडलीय पता ले जाया गया। जहा उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी हैं। पुलिस मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है । परिजनों ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मदद की गुहार लगाई है । कहा ही कि हमारी मदद करें आपका कार्यकर्ता मर गया।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
जानिए क्या है पूरा मामला
बताया गया कि बुधवार की रात प्रियांशु करीब 9:30 बजे अपने घर लौट रहा था। हरना की गली में प्रवेश करने के बाद शिव जी के मंदिर में बैठे मोहल्ले की युवकों ने उसे घेर लिया। कहासुनी के बाद उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घातक प्रहार किए जाने से प्रियांशु ललुहान हो गया । खून की फुहार करीब 10 फीट तक आसपास के मकानों पर पड़ा है । शोर गुल सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर निकले। लोगों के आने पर हमलावर भाग निकले । हमले की जानकारी मिलने पर करीब डेढ़ सौ मीटर दूर घर रह गए घर में पहुँचने पर कोहराम मच गया। गंभीर रूप से घायल युवक को दो पहिया वाहन पर ही बैठा कर परिजन अस्पताल भागे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
#MirzapurNews मृतक के पिता सुरेश चंद्र ओझा ने बताया कि मेरा बेटा जो समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता की निर्मम हत्या की गई है । अखिलेश यादव से मदद की गुहार लगाते हुए कहा है कि हमारी मदद करें, आपका कार्यकर्ता मर गया । उसकी हत्या कर दी गई। pic.twitter.com/7Z7GpLPjkM
— santosh singh (@SantoshGaharwar) January 2, 2025
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
बताया गया कि कुछ दिनों पूर्व ही मोहल्ले के युवक से विवाद हुआ था। जिसे लेकर रंजिश कर बैठे युवक ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। धारदार हथियार के तीन चोट मृतक के सिर पर बताया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है। हत्या के आरोप में पुलिस ने नामजद दो युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। मृतक के पिता सुरेश चंद्र ओझा (Father Suresh Chandra Ojha) ने बताया कि मेरा बेटा जो समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का कार्यकर्ता था। उसकी निर्मम हत्या की गई है । उन्होंने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मदद की गुहार लगाते हुए कहा है कि हमारी मदद करें, आपका कार्यकर्ता मर गया । उसकी हत्या कर दी गई।