Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sambhal Violence : न्यायिक आयोग की टीम संभल पहुंची, हिंसाग्रस्त इलाके का कर रही है मुआयना

Sambhal Violence : न्यायिक आयोग की टीम संभल पहुंची, हिंसाग्रस्त इलाके का कर रही है मुआयना

By santosh singh 
Updated Date

संभल । यूपी के संभल जिले (Sambhal District) में हुई हिंसा की जांच के लिए रविवार को तीन सदस्यीय न्यायिक जांच समिति (Judicial Inquiry Committee) के सदस्य पहुंच गए हैं। टीम हिंसाग्रस्त इलाके में मुआयना कर रही है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ टीम इलाके का दौरा कर रही है। 24 नवंबर को संभल जिले (Sambhal District)  की शाही जामा मस्जिद (Shahi Jama Masjid)  में सर्वेक्षण को लेकर हिंसा भड़क गई थी।

पढ़ें :- धूमधाम से मनाया गया सपा नेता बैजू यादव का 37वां जन्मदिन, शुभकामनाएं देने उमड़ा जनसैलाब

रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच तीन सदस्यीय न्यायिक जांच समिति (Judicial Inquiry Committee) के सदस्य निरीक्षण के लिए शाही जामा मस्जिद (Shahi Jama Masjid)   में दाखिल हुए। 29 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने संभल ट्रायल कोर्ट (Sambhal Trial Court) से कहा कि शाही जामा मस्जिद (Shahi Jama Masjid) के खिलाफ मुकदमे में तब तक आगे न बढ़ा जाए, जब तक मस्जिद कमेटी द्वारा सर्वेक्षण आदेश के खिलाफ दायर याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में सूचीबद्ध नहीं हो जाती।

Advertisement