लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सपा और आप के बीच संभावित चुनावी गठजोड़ की संभावनाओं पर भी मंथन किया गया। मुलाकात के बाद यूपी की सियासत में गठबंधन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
पढ़ें :- सरदार पटेल ने कम्युनल फोर्स RSS को बैन किया था, हमारे देश को कम्युनल फोर्सेज से सबसे बड़ा खतरा : अखिलेश यादव
हालांकि इस मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि संविधान और आरक्षण के लिए BJP सबसे बड़ा ख़तरा है। उन्होंने कहा कि BJP ने आरक्षण ख़त्म करने को लेकर फिर से मुहिम तेज कर दी है। इस कोशिश को नाकाम करना ही होगा। संजय सिंह ने कहा कि 69 हज़ार शिक्षक भर्ती में योगी सरकार ने पिछड़ों का हक़ मारा है। सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। ऐसे तमाम मुद्दों पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
संविधान और आरक्षण के लिए BJP सबसे बड़ा ख़तरा है।
BJP ने आरक्षण ख़त्म करने को लेकर फिर से मुहिम तेज कर दी है।
इस कोशिश को नाकाम करना ही होगा।
69 हज़ार शिक्षक भर्ती में योगी सरकार ने पिछड़ों का हक़ मारा है।
सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी।… pic.twitter.com/V8PgbGVJvw— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) August 23, 2026