लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े दान में हेराफेरी और भूमि खरीद में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह गुरुवार को लखनऊ में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण से जुड़े कथित चंदा चोरी और जमीन घोटाले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के सामने पेश होंगे। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के खिलाफ तीन प्रमुख जमीन घोटालों के पुख्ता दस्तावेजी सबूत हैं, जिन्हें वे जांच समिति को सौंपेंगे। संजय सिंह के तरफ से लगाए गए आरोपों के मुताबिक, ट्रस्ट ने प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए जमीनें बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमतों पर खरीदी हैं।
पढ़ें :- राम मंदिर के दान मे चोरी हो रही है, क्लियर डिसीजन नहीं होगा, टाइम टलता जायेगा, कोई नयी घटना हो जायेगी फिर कैमरे उधर चले जायेंगे:- अविमुक्तेश्वरानन्द
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज लखनऊ में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण से जुड़े कथित चंदा चोरी और जमीन घोटाले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के सामने पेश होंगे. उन्होंने दावा किया है कि उनके पास श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के खिलाफ तीन… pic.twitter.com/J6X0HKx5lP
— Nedrick News (@nedricknews) June 25, 2026
संजय सिंह ने बताया कि 2 करोड़ की जमीन साढ़े 18 करोड़ में खरीदी गयी।तीन करोड़ की जमीन 24 करोड़ में खरीदी गयी और 9 करोड़ की जमीन 55.47 करोड़ में खरीदी गयी।
पढ़ें :- राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज की बीजेपी संगठन में औपचारिक एंट्री, बोले-24 वर्षों का अटूट विश्वास, समर्पण और सेवा का सफर…
लखनऊ मंडलायुक्त कार्यालय में बुलाया
लखनऊ में मंडलायुक्त कार्यालय में उन्हें मंदिर में चढ़ावा चोरी से जुड़े सबूत देने के लिए बुलाया गया है। आप सांसद और पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े दान और भूमि से जुड़े आरोपों को लेकर एसआईटी के बुलाने की बात कन्फर्म की है। संजय सिंह ने दावा किया कि वो 25 जून को सारे दस्तावेज पेश करेंगे. एसआईटी प्रमुख विजय विश्वास पंत के सामने वो जाएंगे।