Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले-यूपी में चल रही है ‘उल्लू बनाओ योजना’, ‘आम आदमी को राहत नहीं, बड़े कारोबारियों की मौज’

संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले-यूपी में चल रही है ‘उल्लू बनाओ योजना’, ‘आम आदमी को राहत नहीं, बड़े कारोबारियों की मौज’

By santosh singh 
Updated Date

बरेली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने यूपी के बरेली जिले में पहुंचकर यूपी की भाजपा सरकार (BJP Government) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकारी योजनाओं के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है और मौजूदा समय में राज्य में ‘उल्लू बनाओ योजना’ (Ullu Banao Yojana) चल रही है।

पढ़ें :- संजय सिंह बोले- बच्चों की किताबों के कागज की खरीद में 441 करोड़ के घोटाले का आरोप, ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को मिला ठेका!

बता दें, संजय सिंह (Sanjay Singh)  ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग राम के नहीं हुए, वे किसी के नहीं हो सकते। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग बड़े कारोबारियों को तो विभिन्न प्रकार की राहत देते हैं, लेकिन आम आदमी को किसी तरह की राहत नहीं मिल पा रही है। उनके अनुसार, सामान्य नागरिक रोजमर्रा की जरूरतों और महंगाई की मार झेल रहा है, जबकि बड़े उद्योगपतियों और कारोबारियों को प्राथमिकता दी जा रही है।

बरेली में दिए गए संजय सिंह (Sanjay Singh)  के इन बयानों को लेकर स्थानीय सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद लगातार विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरते रहे हैं और इस बार उन्होंने योजनाओं व राहत के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है।

Advertisement