Shani Margi Date 2026 : न्याय और कर्म के कारक शनि देव की चाल दिसबंर में बदलने वाली है। शनि देव इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में रहते हुए यह कुंभ और मेष राशि पर प्रभाव डाल रहे हैं। मीन राशि में रहते हुए यह ग्रह अभी वक्री चाल से गोचर कर रहें है। लेकिन 138 दिनों तक वक्री रहने के बाद यह सीधी चाल से चलने लगेगा यानी मार्गी हो जाएगा।
पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल का नीच राशि में गोचर! 18 सितंबर से इन राशियों को मिलेगी चुनौती
शनि के मार्गी होने के साथ ही धनलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह स्थिति 4 राशियों के जातकों के लिए बहुत शुभ मानी जा रही है। आइए जानें
कर्क राशि
मार्गी शनि कर्क राशि के जातकों के करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कारोबार करने वालों को पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है। और नए व्यापारिक अवसर सामने आ सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि शनि की स्वामित्व वाली राशियों में से एक है, इसलिए शनि की चाल में बदलाव इस राशि के लिए खास माना जाता है। मार्गी शनि के प्रभाव से करियर में उछाल आ सकती है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। व्यापारियों को मेहनत का लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना आर्थिक और प्रोफेशनल में लाभकारी हो सकता है। कार्य वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आ सकता है।
आगे बढ़ने के लिए अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में नई डील या नए क्लाइंट मिलने की संभावना है।
पढ़ें :- Shani Gochar 2026 : शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश 9 अक्टूबर को , इन राशियों को होगा लाभ
वृष राशि
शनि मार्गी होने के बाद वृषभ राशि वालों के करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रोजगार में स्थिरता के साथ जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कारोबार का विस्तार करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए यह समय लाभप्रद हो सकता है।