न्याय के देवता शनिदेव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने वाले है। शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिष शास्त्र में एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र ज्ञान, रहस्य, धैर्य, अनुशासन और आध्यात्मिकता को दर्शाता है।
Shani Gochar 2026 : न्याय के देवता शनिदेव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने वाले है। शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिष शास्त्र में एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र ज्ञान, रहस्य, धैर्य, अनुशासन और आध्यात्मिकता को दर्शाता है।
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनि देव हैं, इसलिए जब शनि अपने ही नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो वे अत्यंत शक्तिशाली और सकारात्मक परिणाम देने वाले हो जाते हैं।
पंचांग गणना के अनुसार, कर्मफलदाता शनि देव 9 अक्टूबर 2026 को शाम 7:28 बजे अपनी चाल बदलते हुए अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इस गोचर के प्रभाव से आपके लंबे समय से अटके हुए काम गति पकड़ेंगे।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि में शनि देव को बहुत मजबूत स्थिति (उच्च) का माना गया है, ऐसे में यह गोचर इस राशि के लिए बेहद लाभकारी रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं, इसलिए इस राशि के जातकों पर इस गोचर का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शनि का यह नक्षत्र गोचर बेहद महत्वपूर्ण और लाभकारी साबित होने वाला है।