Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Astrology : सावन में सपने में दिखे ये चीजें, तो होगी भोलेनाथ की कृपा

Sawan Astrology : सावन में सपने में दिखे ये चीजें, तो होगी भोलेनाथ की कृपा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Astrology: बहुत जल्द सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है. हिंदू धर्म (Hindu Religion) में सावन के महीने को महादेव की पूजा करने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। इस पूरे माह में शिव जी की विधि-विधान (legislation) से पूजा की जाती है। दरअसल, सावन माह में सोमवार के दिन सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाते हैं।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024 : आज है वैशाख अमावस्या , सभी दुखों से मुक्ति के लिए इस तरह करें पूजा

आपको बता दें, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त सच्चे मन से सावन सोमवार व्रत करता है और भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना करता है उसपर शिव शम्भू के साथ मां पार्वती भी प्रसन्न होती हैं। शिव जी को श्रावण मास का देवता कहा जाता है।

कहा जाता है कि सावन माह में भगवान शिव पार्वती के साथ पृथ्वी लोक पर विराजमान रहकर पृथ्वी वासियों के दुख-दर्द को समझते है एवं उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं, इसलिए सावन का महीना खास होता है।

इसके अलावा शिव जी जुड़ी कुछ चीजों का सपने में दर्शन होना बेहद ही शुभ माना जाता है। जानकारों के अनुसार यदि सावन सावन माह में ये चीजें किसी को सपने में दिखाई दे जाएं तो समझिए कि उसके ऊपर भगवान शिव की कृपा होने वाली है। 

त्रिशूल

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Griha Pravesh Muhurat : अक्षय तृतीया पर गृह प्रवेश का शुभ मूहूर्त है, जानें   पूजा विधि

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार त्रिशूल के तीन शूलों को काम, क्रोध और लोभ का कारक माना गया है। कहा जाता है कि सृष्टि में सामंजस्य बनाए रखने के लिए भगवान शिव त्रिशूल (Lord Shiva Trishul) धारण करते हैं। यदि सावन माह में आपको सपने में त्रिशूल दिखाई देता है तो इसका अर्थ होता है कि भगवान शिव की कृपा से आपके समस्त विकारों का नाश होने वाला है।

डमरू

सावन के पवित्र माह में यदि सपने में डमरू दिख जाये इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। ये आपके जीवन में स्थिरता आने का संकेत है। इसका अर्थ होता है कि आपके घर में कोई मांगलिक कार्य जैसे विवाह आदि हो सकता है।

नंदी बैल

धार्मिक मान्यता के अनुसार शिव जी नंदी की सवारी करते हैं। नंदी महाराज के बिना शिव परिवार की पूजा अधूरी मानी जाती है। कहा जाता है कि यदि सावन के माह में सपने में आपके नंदी बैल दिख जाए तो समझिए कि भगवान शिव आपसे बेहद प्रसन्न हैं और आपके कार्यों को सिद्धि मिलने वाली है।

पढ़ें :- 08 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों को हो सकता है धन लाभ, जानिए और क्या कहते हैं आपके सितारे?

नाग

मान्यता के अनुसार यदि सावन मास में यदि किसी व्यक्ति के सपने में नाग देवता दिख जाएं तो ये बेहद शुभ होता है। नाग देवता का सपने में आना धन वृद्धि का संकेत माना जाता है।

 

 

Advertisement