Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. SBI Recruitment: SBI ने 1040 पदों पर भर्ती निकाली भर्ती, डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

SBI Recruitment: SBI ने 1040 पदों पर भर्ती निकाली भर्ती, डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

SBI Recruitment: सरकारी बैंक में जॉब करने का मन है तो ये मौका खास आपके लिए आया है। एसबीआई ने 1000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। ये भर्ती स्पेशल कैडर ऑफिसर पोस्ट के लिए है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। याद रहे कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इस भर्ती अभियान के जरिए बैंक में 1040 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए आवेदन आज यानी 19 अप्रैल से शुरू हो गई है, जो 8 अगस्त तक चलेगी। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यहां नीच देख सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

सेलेक्शन प्रोसेस

चयन शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार-सह-सीटीसी वार्ता के आधार पर होगा। साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। साक्षात्कार में अर्हता प्राप्त करने के लिए अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे।

सेलेक्शन हेतु मेरिट लिस्ट केवल इंटरव्यू में मिले नंबरों के आधार पर घटते हुए क्रम में तैयार की जाएगी। यदि एक से अधिक उम्मीदवार कट-ऑफ अंक (कट-ऑफ बिंदु पर सामान्य अंक) हासिल करते हैं, तो ऐसे अभ्यर्थियों को उनकी आयु के अनुसार घटके क्रम में मेरिट में स्थान दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क (गैर-वापसी योग्य) सामान्य/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 750/- है और एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क/सूचना शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान वहां उपलब्ध भुगतान गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। भुगतान स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी प्रदान करके डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके किया जा सकता है। ऑनलाइन भुगतान के लिए लेनदेन शुल्क, यदि कोई हो, उम्मीदवारों द्वारा वहन किया जाएगा।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

अन्य विवरण

उम्मीदवारों को सभी जरूरी डाक्यूमेंट (जिसमें बायोडाटा, पहचान प्रमाण, आयु प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), शैक्षिक योग्यता, अनुभव आदि) अपलोड करने होंगे, अन्यथा उनके आवेदन/उम्मीदवारी को शॉर्टलिस्टिंग/साक्षात्कार के लिए नहीं माना जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Advertisement