Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की तलाश तेज, ये नाम रेस में सबसे आगे

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की तलाश तेज, ये नाम रेस में सबसे आगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की तलाश तेज हो गयी है। इसमें कई दिग्गजों के नामों की खूब चर्चा हो रही है। टाटा स्टील के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) टीवी नरेंद्रन, टाटा संस के कार्यकारी निदेशक और समूह सीएफओ सौरभ अग्रवाल के अलावा एनएसई के सीईओ आशीष चौहान के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि, इनमें से ही किसी एक के नाम पर मुहर लगेगी।

पढ़ें :- 51 साल पहले आई एक मूवी का हनुमान अंश की तरह बॉक्स ऑफिस का बजा था डंका, फिल्म शोले पर पड़ी थी भारी

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, इसमें नरेंद्रन का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं, सौरभ अग्रवाल भी इस रेस में बने हुए हैं, जबकि आशीष चौहान इस दौड़ में अप्रत्याशित दावेदार साबित हो सकते हैं। आईआईटी मुंबई से स्नातक और आईआईएम कलकत्ता से स्नातकोत्तर प्रबंधन की डिग्री रखने वाले आशीष चौहान ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईडीबीआई बैंक में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनएसई के 30,000 करोड़ रुपये के आईपीओ का नेतृत्व कर रहे हैं, जो अब तक के भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। इसके साथ ही एनएसई का मूल्यांकन लगभग पांच लाख करोड़ रुपये हो जाएगा और यह बाजार पूंजीकरण के हिसाब से 10 सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनियों में शामिल हो जाएगी।

हालांकि, टाटा संस के चेयरमैन की चयन प्रक्रिया अभी जारी है और कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। अगला चेयरमैन चुनने में टाटा संस के बोर्ड और होल्डिंग कंपनी को नियंत्रित करने वाले ट्रस्टों की अहम भूमिका रहने की उम्मीद है।

बीते दिनों एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के पद पर दोबारा नियुक्ति की मांग नहीं करने का फैसला लिया है। चंद्रशेखरन की बात करें तो उन्होंने साल 2017 में टाटा संस के चेयरमैन का पद संभाला था और वर्तमान में अपना दूसरा पांच साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। उनका कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को समाप्त होने वाला है। इसके बाद, वह दोबारा नियुक्ति की मांग नहीं करेंगे।

पढ़ें :- ATM Rule Change : अगर आप भी हैं SBI अकाउंट होल्डर तो हो जाएं अलर्ट, बदलने वाला है ये नियम
Advertisement