Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Secret: पूर्व PM व कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह हमेशा क्यों पहनते हैं आसमानी पगड़ी, ये है इस रंग की पगड़ी पहने के पीछे का राज

Secret: पूर्व PM व कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह हमेशा क्यों पहनते हैं आसमानी पगड़ी, ये है इस रंग की पगड़ी पहने के पीछे का राज

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह के सिर पर हमेशा नीली पगड़ी ही क्यों रहती है। वो किसी और रंग की पगड़ी को सिर पर क्यों नहीं बांधते हैं। अगर उन्हें देख कर आपके मन भी आता रहता है ये सवाल तो आज हम आपको बताने जा रहे है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा

मनमोहन सिंह हमेशा अपने सिर पर नीली पगड़ी ही क्यो पहनते है। नीली पगड़ी अब उनकी पहचान बन चुकी है। साल 2006 में मनमोहन सिंह को कैंम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में डॉक्टरेट ऑफ लॉ से नवाजा गया था।

इस दौरान ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग और यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रिंस फिलिप ने लोगों का ध्यान इनकी पगड़ी और उसके रंग की तरफ खींचा था। तब मनमोहन सिंह ने बताया था कि क्यो वो हमेशा आसमानी रंग की पगड़ी क्यों पहनते है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनमोहन सिंह बताया था कि जब वह कैंम्ब्रिज में पढ़ाई करते थे, तब से इस रंग की पगड़ी पहन रहे है। इ दौरान उनके दोस्तों ने उनका नाम ब्लू टर्बन रख दिया था।

मनमोहन सिंह ने बताया था कि वो कॉलेज के दिनों से ही अपने साथ कैम्ब्रिज के रंग को कैरी कर रहे है। नीले रंग की पगड़ी पहनने के पीछे उन्होंने खास वजह ये बताई थी कि ये रंग उनका फेवरेट है। समय के साथ मनमोहन सिंह का इस नीले रंग के लिए लगाव बिल्कुल भी कम नहीं हुआ।

पढ़ें :- तीसरी बार सत्ता में आए तो देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे : पीएम मोदी
Advertisement