Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. PSL में बॉल टेम्परिंग करते पकड़ा गया था पाकिस्तान का सीनियर प्लेयर, दो मैचों के लिए लगा बैन

PSL में बॉल टेम्परिंग करते पकड़ा गया था पाकिस्तान का सीनियर प्लेयर, दो मैचों के लिए लगा बैन

By Abhimanyu 
Updated Date

Fakhar Zaman Ball Tampering : पाकिस्तान सुपर लीग में 29 मार्च को कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेले गए मैच में बॉल टेम्परिंग का मामला सामने आया था। जिसके लिए मैच के दौरान अंपायरों ने लाहौर कलंदर्स पर पांच रनों की पेनल्टी लगाई थी। वहीं, विवाद बढ़ने पर टीम के सीनियर खिलाड़ी फखर ज़मान को दो PSL मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह सजा ज़मान को आर्टिकल 2.14 के लेवल 3 के उल्लंघन पर सुनाई गयी है।

पढ़ें :- भारत से करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान टीम में आया भूचाल, बाबर आजम-शाहीन आफरीदी होंगे टीम से बाहर!

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज एक बयान जारी करके कहा कि फखर जमान को दो HBL PSL मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें रविवार, 29 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच हुए मैच के दौरान, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए लागू आचार संहिता के अनुच्छेद 2.14 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया था, जो कि लेवल 3 का अपराध है। यह घटना मैच के आखिरी पलों में हुई थी, जब ऑन-फील्ड अंपायरों ने लाहौर कलंदर्स पर पांच रन की पेनल्टी लगाई थी और कराची किंग्स की बैटिंग इनिंग्स के आखिरी ओवर की शुरुआत से पहले गेंद बदल दी गई थी।

पढ़ें :- ICC बजा सकता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बैंड, अगले 48 घंटों में बड़े एक्शन की तैयारी

ऑन-फील्ड अंपायर शाहिद सैकत, फैसल खान आफरीदी, टीवी अंपायर आसिफ याकूब और चौथे अंपायर तारिक राशिद ने यह आरोप लगाया था। फखर ने इस अपराध से इनकार किया और आचार संहिता के अनुसार, पूरी अनुशासनात्मक सुनवाई में इस आरोप को चुनौती दी। मैच रेफरी रोशन महानामा ने अनुशासनात्मक सुनवाई की और सभी सबूतों की समीक्षा करने तथा फखर को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर देने के बाद अपना फैसला सुनाया। सुनवाई के दौरान लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह आफरीदी, टीम डायरेक्टर समीन राणा और टीम मैनेजर फारूक अनवर भी मौजूद थे।

बता दें कि लाहौर कलंदर्स का अगला मुकाबला शुक्रवार, 3 अप्रैल को गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तान्स से और गुरुवार, 9 अप्रैल को कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड से होना है।

Advertisement