Mirchi Vada Recipe: राजस्थानी फ्लेवर का कोई जवाब नहीं है। इसलिए राजस्थान के अलावा कई राज्यों के लोग इसके फ्लेवर के दीवाने है। आज हम आपको मिर्ची वड़ा बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप ब्रेकफास्ट या लंच के साथ सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- प्रशांत भूषण बोले - देश में सत्ता परिवर्तन तो जरूर होगा,'ये रिजीम चेंज की लड़ाई है ...', हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार
मिर्ची बड़ा (राजस्थानी स्टाइल) बनाने के लिए सामग्री:
भरावन के लिए:
उबले आलू – 3-4
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
पढ़ें :- अखिलेश यादव बोले-भाजपा ने बैंकिंग सेवाओं को सूदख़ोरी से भी ज़्यादा बुरा बनाया, मोदी सरकार के 12 साल के शासन पर दागा 12 सवाल
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
अमचूर पाउडर – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया (कटा हुआ) – 2 चम्मच
मिर्च के लिए:
पढ़ें :- अभिजीत दिपके और नेहा बोरा की प्रेस में हंगामा और नारेबाजी, 'बंद करो, दफा हो जाओ', सीजेपी चीफ बोले-इन्हें दे दीजिए 50-100 का नोट
बड़ी मोटी मिर्च (भुजिया मिर्च) – 6-8
(बीज निकाल सकते हो तीखापन कम करने के लिए)
बेसन घोल के लिए:
बेसन – 1 कप
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च – 1/2 चम्मच
हल्दी – 1/4 चम्मच
पढ़ें :- साउथ अभिनेत्री 'कृति शेट्टी' को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे 'रोहित शेट्टी', फिल्म ‘हम तेरे प्यार में’ की शूटिंग शुरू
बेकिंग सोडा – चुटकी भर
पानी – घोल बनाने के लिए
तलने के लिए:
तेल – डीप फ्राय करने के लिए
मिर्ची बड़ा (राजस्थानी स्टाइल) बनाने का तरीका:
1. मिर्च तैयार करें:
हरी मिर्च को धोकर बीच में लंबा चीरा लगाएं, बीज निकाल लें अगर कम तीखा चाहिए।
पढ़ें :- जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर? टीम मैनेजमेंट कर रहा है बड़ी प्लानिंग
2. भरावन बनाएं:
उबले हुए आलू मैश करें।
उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, अमचूर, नमक और हरा धनिया डालें।
अच्छे से मिक्स करके मिर्च के अंदर भर दें।
3. बेसन घोल बनाएं:
बेसन में नमक, लाल मिर्च, हल्दी, बेकिंग सोडा डालें।
थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करें (ना ज्यादा पतला, ना ज्यादा गाढ़ा)।
4. फ्राय करें:
तेल गरम करें।
मिर्च को बेसन में डुबोकर तेल में डालें।
मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें।
5. परोसें:
गरमागरम मिर्ची बड़ा को हरी चटनी, इमली की चटनी या पाव के साथ परोसें।