Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. SIR-ECI विवाद पर बोले शशि थरूर- यह भारतीय लोकतंत्र पर बहुत गंभीर हमला

SIR-ECI विवाद पर बोले शशि थरूर- यह भारतीय लोकतंत्र पर बहुत गंभीर हमला

By Abhimanyu 
Updated Date

SIR-ECI row : भारत चुनाव आयोग में SIR को लेकर कथित मतभेदों की खबरों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को विपक्ष के निशाने पर ला दिया है। विपक्षी दल इस मामले में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे SIR पर मुख्य चुनाव आयुक्त की मनमानी को लोकतंत्र पर गंभीर हमला बताया है।

पढ़ें :- चुनाव आयोग में घमासान के बीच चुनाव आयुक्तों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आए नजर

केरल के कोझिकोड में SIR और ECI विवाद पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पत्रकारों से बातचीत में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह भारतीय लोकतंत्र के कामकाज पर बहुत गंभीर हमला है। हम एक ऐसी स्थिति देख रहे हैं जहाँ दुर्भाग्य से, बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को वोट देने के उनके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित कर दिया गया है; यह अधिकार भारत के संविधान और लोकतंत्र द्वारा गारंटीकृत है।”

उन्होंने आगे कहा, “ऐसा लगता है कि यह कई अनियमितताओं के आधार पर किया गया है, जिसमें ‘फॉर्म 6’ में गैर-कानूनी बदलाव भी शामिल है, जिसके लिए ऐसी जानकारी मांगी गई है जो पहले कभी नहीं मांगी गई थी। उन्होंने असल में तीन में से दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना कई बदलाव किए हैं, जो खुद चुनाव आयोग की प्रक्रियाओं का उल्लंघन है…”

Advertisement