Shivalinga Puja : जीव, मानव, वनस्पतियां सभी शिव कृपा से जीवन लीला पूर्ण करती है और मुक्ति पाती है। शिव पुराण नामक ग्रंथ् में भगवान शिव की महिमा के बारे विस्तार पूर्वक बताया गया है। भगवान शिव पंचदेवों में प्रधान, अनादि सिद्ध परमेश्वर हैं। जीवन को धन्य बनाने के लिए शिव-महिमा का गुणगान करने, शिव लीला-कथाओं का श्रवण करने और शिव पूजा-पद्धति को अपनाने से जीवन में समस्त बाधएं दूर हो जाती है। यदि जीवन में किसी को धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हो तो उसे शिव पुराण के अनुसार, धन संबंधित समस्या से मुक्ति के लिए हर रोज शिवलिंग पर जल में अक्षत यानी चावल मिलाकर अर्पित करना चाहिए।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
सोमवार
ये चंद्र का दिन है और चंद्रदेव संपत्ति के दाता हैं। इस दिन किसी गरीब को उसकी पत्नी सहित भोजन कराएं। भोजन में शुद्ध घी से बना पकवान अवश्य रखें। शिवजी को खीर का भोग लगाएं।
1.धन प्राप्ति के लिए शिव मंत्र धन प्राप्ति के लिए प्रत्येक सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर में जाकर दूध मिश्रित जल भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर अर्पण करें।
2.अभिमंत्रित रूद्राक्ष की माला से ‘ऊँ सोमेश्वराय नम:’ का 108 बार जप अर्थात एक माला करें।
3.मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान शिव के कैलाशनाथ स्वरूप का पूजन करें।