शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक देवेंद्र जैन और एक युवक के बीच तीखी बहस हो गई। बातचीत में विधायक ने युवक से पूछा, “तो क्या मैं गधा हूं?” इस पर युवक ने बिना झिझक जवाब दिया, “हां, आप गधे हो।” वहां मौजूद लोगों ने इस जवाब पर तालियां बजाईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- Video- सिंधिया को प्रार्थी ने दी 'वोट न देने की धमकी' तो तिलमिलाए केंद्रीय मंत्री, बोले- ये भाषा मेरे साथ कभी इस्तेमाल नहीं करना
‘मैं ग्रेजुएट हूं’ कहने पर शुरू हुई बहस
ओबीसी महासभा के सदस्य आरक्षण की मांग को लेकर शिवपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इसी दौरान विधायक देवेंद्र जैन भी वहां मौजूद थे। वायरल वीडियो में दोनों को एक गाड़ी के पास खड़े होकर बहस करते देखा जा सकता है। बातचीत के दौरान युवक अपनी बात रखते हुए कहता है कि वह ग्रेजुएट है। इस पर विधायक उससे पूछते हैं, “तो क्या मैं गधा हूं?” युवक का जवाब सुनकर आसपास मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं। इसके बाद विधायक वहां से चले जाते हैं।
कलेक्टर के ज्ञापन लेने नहीं पहुंचने पर नाराजगी
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन कलेक्टर के खुद ज्ञापन लेने नहीं आने पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्रदर्शन में पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैलाश कुशवाह भी शामिल हुए।प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। उनके निशाने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाना उनका अधिकार है और कलेक्टर को खुद आकर ज्ञापन लेना चाहिए था।
पढ़ें :- 'मोहनजी के सम्मान में, अखिलेश भैया मैदान में...' AIMIM चीफ ओवैसी बोले- सपा का "समाजवाद" असल में यादव समाजवाद
सात दिन में 27 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग
ओबीसी महासभा के प्रदर्शनकारियों ने मध्य प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने सरकार से अध्यादेश लाकर सात दिन के भीतर आरक्षण लागू करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आरक्षण के मुद्दे पर युवाओं को अदालतों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि यह किसी राजनीतिक दल की लड़ाई नहीं, बल्कि अपने अधिकारों की मांग है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने ओबीसी नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाते हुए सत्ता पक्ष के नेताओं से इस मुद्दे पर खुलकर सामने आने की मांग की।
‘आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं’
– ये बात एक युवक ने BJP विधायक के मुंह पर बोल दी
पढ़ें :- रिपोर्ट : उज्जैन में मोहन यादव के परिवार ने धड़ाधड़ खरीदे प्लाट! कांग्रेस बोली- राम मंदिर के बाद अब महाकाल उज्जैन में भी मची है लूट
मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले में कुछ लोग 27% OBC आरक्षण लागू करने की मांग कर रहे थे.
इस दौरान एक युवक ने अपनी बात समझाते हुए कहा- ‘मैं ग्रेजुएट हूं’. इस पर BJP MLA देवेंद्र जैन ने कहा- ‘तो क्या मैं गधा हूं?’
युवक ने जवाब दिया, ‘हां आप गधे हो.’
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) October 16, 2026