Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. shocking News: सांप के काटने पर इस व्यक्ति ने सांप से बदला लेने के लिए कुछ ऐसा कर डाला कि जानकर हैरान हैं लोग

shocking News: सांप के काटने पर इस व्यक्ति ने सांप से बदला लेने के लिए कुछ ऐसा कर डाला कि जानकर हैरान हैं लोग

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

shocking News : तमिलनाडु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने सांप के साथ कुछ ऐसा कर डाला कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- द्वितीय विश्व युद्ध का हीरो 100 की उम्र में 96 साल की प्रेमिका से करने जा रहा है शादी,पढ़ें इनकी प्रेम कहानी

व्यक्ति ने सांप का सर काट डाला

दरअसल, एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में व्यक्ति के हाथ में खून से लथपथ सांप लटक रहा है । वीडियो में वह कह रहा है कि सांप ने मुझे काटा है और अब मैं सांप से इसका बदला लूंगा। इसके बाद व्यक्ति ने सांप का सर काट डाला। इतना ही नहीं इसके बाद वह हंसने लगता है।

इतने से भी उसका मन नही भरता तो वह इस पूरी घटना का वीडियो बना कर शेयर कर देता है। वीडियो वायरल होने के बाद   घटना की जानकारी आरकोट रेंजर को दी गई। मामला दर्ज करके पशु क्रूरता और एक जंगली जानवर को मारने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- तपती गर्मी से बेहोश हुए सुअर की जान बचाने के लिए मुंह से सांस देने लगी महिला, नजारा देख हैरान रह गए लोग

ये घटना पहली नहीं है इससे पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां एक बच्चे ने सांप को काट लिया था। जानकारी के मुताबिक एक बच्चे को जहरीले सांप ने काट लिया था, इसके बाद बच्चे ने गुस्से में सांप को काट लिया। बच्चे ने इतने बुरे तरीके से सांप को काटा कि सांप की मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

Advertisement