Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shocking News: हैवानों ने मिलकर महिला के साथ किया गैंगरेप, फिर प्रेगनेंट होने पर निकलवा दिया गर्भाशय

Shocking News: हैवानों ने मिलकर महिला के साथ किया गैंगरेप, फिर प्रेगनेंट होने पर निकलवा दिया गर्भाशय

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Shocking News: उत्तर प्रदेश के आगरा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर महिला का गैंगरेप किया। जब महिला प्रेगनेंट हो गई तो उन हैवानों ने मध्य प्रदेश ले जाकर उसके साथ जो किया उसे जानने के बाद आपका दिल दहल जाएगा। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बाकी दो की तलाश में जुटी है।

पढ़ें :- मैनपुरी में पांच दिन की नवजात बच्ची को धूप दिखाने से मौत, परिजनों का आरोप डॉक्टर के कहने पर ऐसा किया

महिला को घर चलाने के लिए नौकरी करने लगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगरा के सिंकदरा क्षेत्र में महिला जूता फैक्ट्री में काम करती है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति बहुत अधिक शराब पीता है और लापता है। ऐसे में महिला को घर चलाने के लिए नौकरी करने लगी।

आरोप है कि फैक्ट्री में एक युवक के साथ उसकी नजदीकियां हो गई थी। महिला ने पुलिस की गई शिकायत में बताया कि आरोपी उसे अपने दोस्त के घर ले गया था। जहां पहले से एक और युवक भी मौजूद था। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

इतना ही नहीं उसकी अश्लील फोटोज और वीडियो बना ली। साथ ही महिला को धमकी दी की अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो उसकी बेटी के साथ भी यही करेगा। वारदात के बाद महिला प्रेगनेंट हो गई।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा

इस पर तीनों आरोपी पीड़ित महिला को मध्य प्रदेश के किसी कस्बे में ले गए और उसकी बच्चेदानी ही निकलवा दी। आगरा लौटने के बाद महिला ने पुलिस अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की।

थाना सिंकदरा के प्रभारी आनंज कुमार शाही ने मीडिया को बताया कि महिला की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्द कर लिया गया है। तीन आरोपियों में से एक आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकी के दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement