Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Shocking Viral Video: कंधे पर कोबरा को बैठाएं घूमती रही बुजुर्ग महिला, सांप को बताती है अपने बेटे का पुनर्जन्म

Shocking Viral Video: कंधे पर कोबरा को बैठाएं घूमती रही बुजुर्ग महिला, सांप को बताती है अपने बेटे का पुनर्जन्म

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

राजस्थान के कोटा जिले से बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यह एक महिला अपने कंधे पर एक सांप को बैठा कर घूमती रही। महिला का कहना है कि वह सांप उसके बेटे का पुनर्जन्म है। यह पूरा मामला कोटा जिले के सांगोद कस्बे का है। यहां बुजुर्ग महिला अपने कंधे पर सांप को लेकर इधर उधर टहलती नजर आयी।

पढ़ें :- Shocking news: हेलमेट पहनकर कार चलाता है यह व्यक्ति, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

स्थानीय लोगो का कहना है कि उन्होंने एक घर में सांप को घुसते हुए देखा तो उसे मारने पहुंचे। इसी दौरान बादाई बाई वहां आकर उसे मारने से मना करने लगी। इतना ही नहीं उसने हाथ जोड़ते हुए कहा कि अगर वह देवता है तो रुक जाए नहीं तो बाहर चला जाए।

सांप महिला की गोद में आकर बैठ गया

जब सांप अपनी जगह से नहीं हिला तो महिला ने उसके पास जाकर हाथ जोड़कर बैठ गई। उसने उस सांप को अपने बेटे का पुनर्जन्म बताया। इसके बाद सांप महिला की गोद में आकर बैठ गया। फिर थोड़ी देर के बाद पत्थरों के पीछे चला जाएगा।

बुजुर्ग महिला के एक बेटे राजू लाल ने बताया कि उसके बड़े भाई हंसराज की 18 साल पहले परवन नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। बुजुर्ग महिला ने इस सांप को अपने बेटे का पुनर्जन्म मान लिया। जबकि एक वेबसाइट में प्रकाशित लेख में स्नेक कैचर ने इस वीडियो और फोटो को देखने के बाद बताया कि सांप कोबरा प्रजाति का है। वीडियो देखने से लगता है कि किसी सपेरे का छोड़ा हुआ सांप है। इसके मुंह में विष ग्रंथी निकली हुई है।या फिर सांप के मुंह में चोट लगी हुई है।इसलिए सांप ने किसी को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया।

पढ़ें :- Shocking News: BJP कार्यालय में नौकरी करेगा लंगूर, पंखे के बिना नहीं आती इसे नींद, सैलरी है तीस हजार रुपये
Advertisement