नई दिल्ली। भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को इस महीने का आईसीसी का प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड (ICC Player of the Month Award) मिला है। वहीं महिलाओं में भारत की शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ये ट्रॉफी जीतने में सफल रही हैं। दोनों को आईसीसी ने अपने सितंबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर चुना है।
पढ़ें :- हार्दिक पांड्या के न होने से बिगड़ा टीम इंडिया का बैलेंस! कप्तान शुभमन गिल के बयान से चर्चा तेज
गिल ने पांचवीं बार यह अवॉर्ड जीता है। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था जिसका ईनाम उन्हें मिला है। वहीं, शेफाली ने हाल ही में खत्म हुए एशियन गेम्स में अपने बल्ला का जौहर दिखाया था और बेहतरीन बल्लेबाजी की थी।
मैथ्यूज के बराबर पहुंचे गिल
गिल ने इस रेस में अपने बचपन के दोस्त अभिषेक शर्मा को पीछे किया है जो जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के साथ रेस में शामिल थे। भारत की वनडे टीम के कप्तान गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में दोहरा शतक जमाया था। उन्होंने 133 गेंदों पर 223 रनों की पारी खेली थी जिसमें 26 चौके और आठ छक्के शामिल थे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 117 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया था जो वनडे इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक था। उनके शतक के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज द्वारा रखे गए 405 रनों के टारगेट को हासिल कर लिया था जो उसका वनडे में सबसे बड़ा चेज है।
India batting superstar becomes the first-ever five-time ICC Men’s Player of the Month winner after a run-filled series against West Indies
पढ़ें :- कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप! 5 गेंदों में 1 रन बनाकर हुए बोल्ड आउट
Find out the winner
https://t.co/vfMePK59UQ https://t.co/LszB7cqD7C — ICC (@ICC) October 13, 2026
गिल ने इस सीरीज में तीन मैचों में 167 की औसत से 334 रन बनाए थे जिसमें दो शतक शामिल रहे थे। इसी प्रदर्शन के दम पर वह यह अवॉर्ड जीतने में सफल रहे थे।
India batter’s exploits in the Women’s Asia Cup and the Asian Games reward her with September’s ICC Women’s Player of the Month award
पढ़ें :- IND vs WI Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, इस युवा खिलाड़ी का वनडे में डेब्यू
Find out the winner
https://t.co/ldxABLBp0I https://t.co/2bStmpL0Jj — ICC (@ICC) October 13, 2026
ऐसा रहा शेफाली का प्रदर्शन
शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने सितंबर में बल्ले और गेंद दोनों से अपना प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने एशियन गेम्स में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया। इस टूर्नामेंट में शेफाली ने 360 रन बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 184.61 का रहा है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने छह विकेट लिए थे और टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में मदद की थी।