Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shukra grah Gochar 2022 : मार्च में इस दिन होगा शुक्र का राशि परिवर्तन, इनकी चमकेगी किस्मत

Shukra grah Gochar 2022 : मार्च में इस दिन होगा शुक्र का राशि परिवर्तन, इनकी चमकेगी किस्मत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shukra grah Gochar 2022 : भौतिक सुख के देवता राशि परिवर्तन कर रहे है। जीवन को , वैभव, विलासितापूर्ण जीवन देने वाले शुक्र महाराज का राशि परिवर्तन 31 मार्च को हो रहा है। शुक्र ग्रह 31 मार्च को प्रात: 08 बजकर 54 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।शुक्र देव का कुंभ राशि में गोचर 27 अप्रैल तक होगा। विलासिता के देवता शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए किस्मत बदलने वाला साबित हो सकता है।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं और कुंभ राशि के भी वे ही स्वामी हैं। जिन राशियों के स्वामी ग्रहों के साथ शुक्र की मित्रता है, उनको शुक्र के गोचर से लाभ मिल सकता है। शुक्र का मकर राशि में प्रवेश 27 फरवरी 2022 को हुआ था।

मेष राशि: शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश करने से मेष राशि के जातकों को लाभ मिलने की पूरी संभावना है।

मकर राशि: 31 मार्च से 27 अप्रैल तक शुक्र का गोचर कुंभ राशि में होगा, ऐसे में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि: शुक्र का गोचर कुंभ राशि में ही हो रहा है. शुक्र का कुंभ के स्वामी ग्रह शनि से मित्रवत भाव है। ऐसे में शुक्र का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक होगा।

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

 

 

Advertisement