Side effects of drinking lemon water: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए तक कोई ठंडक पहुंचाने के लिए नींबू पानी का सेवन अधिकतर लोग करते है। नींबू पानी में विटामिन सी, पोटैशियम और फोलेट मिलता है। पानी पीने से शरीर अंदर से साफ हो जाता है,टॉक्सिंस निकलने लगते है और डिटॉक्स इंफेक्ट्स मिलते है। जरुरत अधिक नींबू पानी (lemon water) पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने हाईकोर्ट में जीती सहारा शहर की कानूनी लड़ाई , अब 170 एकड़ जमीन निगम के कब्जे में
जरुरत से ज्यादा नींबू पानी (lemon water) पीने से दांत खराब हो सकते है। नींबू पानी (lemon water) एसिडिक सिट्रस फ्रूट है। जरुरत से अधिक एसिडिक चीजों का सेवन करने से दांतो की ऊपरी परत खराब हो जाती है।
इसके अलावा हार्टबर्न, एसिड रिफलक्स, जी मितलाना और उल्टी की दिक्कत हो सकती है। नींबू में टायरामाइन होता है जो सिर दर्द और माइग्रेन का कारण बन सकता है। अक्सर सिर दर्द की दिक्कत रहती है। मुंह के छालों की समस्या भी होने लगती है। अधिक नींबू पानी पीने से छोटे लाल या सफेद छाले निकल आते है। जिसमें दर्द होता है।