Neelkanth bird Sighting : “बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व—दशहरा!इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसी के साथ इस दिन का महत्व इलिए भी और बढ़ जाता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। पौराणिक ग्रंथों में दशहरे के दिन कुछ विशेष काम करने को बेहद शुभ माना गया है?
पढ़ें :- Shani Margi 2026 : न्याय के देवता शनि देव 11 दिसंबर से चलेंगे सीधी चाल , फैसला जल्दबाजी में न लें
मान्यता है दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन साक्षात भगवान शिव के दर्शन के समान माना जाता है। मान्यता है कि रावण वध से पहले भगवान श्री राम को भी नीलकंठ के दर्शन हुए थे। अगर इस दिन आपको यह पक्षी दिख जाए, तो समझ लें आपका भाग्य खुलने वाला है।
इसके साथ ही, दशहरे के दिन पान खाना और खिलाना बेहद शुभ माना जाता है। पान को जीत का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि पान खाने से भीतर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और आपसी प्रेम बढ़ता है।”