Silver Price Crash : रॉकेट के रफ्तार बढ़ रही महंगी धातु चांदी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सर्राफा बाजार में चांदी लेकर जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिली है। आसमान से गिरती हुई चांदी पिछले सात कारोबारी दिनों में चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से लगभग आधी तक टूट चुकी हैं। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के आंकड़ों के मुताबिक, 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक स्तर छुआ था। यह अपने रिकॉर्ड हाई से करीब आधी रह गई है। MCX और IBJA दोनों प्लेटफॉर्म पर चांदी लगातार दबाव में नजर आ रही है।
पढ़ें :- Silver Price Crash : चांदी एक घंटे में 21 हजार रुपये टूटी, जानें रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद कीमतों में क्यूं आया भूचाल?
हालांकि, इस रिकॉर्ड के बाद बाजार में चांदी के प्रति बेरुखी का दिखाई और बाजार का मिजाज बदलने लगा। 30 जनवरी से चांदी की कीमतों में तेज गिरावट शुरू हुई और लगातार तीन सत्रों तक कमजोरी दर्ज की गई। बीच में दो कारोबारी दिनों तक मामूली तेजी जरूर आई, लेकिन 5 फरवरी से एक बार फिर फिसलने का सिलसिला शुरू हो गया, जो 6 फरवरी तक जारी रहा।
MCX पर चांदी में गिरावट
शुक्रवार, 6 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक MCX पर चांदी सात दिन के कारोबारी सत्र के सबसे निचले स्तर 2,29,187 रुपये प्रति किलोग्राम तक फिसल गई। इस तरह, 29 जनवरी के उच्च स्तर की तुलना में चांदी करीब 1,90,000 रुपये सस्ती हो चुकी है। चांदी करीब 3 फीसदी या 7,315 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। इस दौरान दिन का उच्च स्तर 2,43,277 रुपये रहा।