Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Skin care: चेहरे के दाग धब्बों से हैं परेशान तो इन चीजों को लगाने से मिलेगा छुटकारा

Skin care: चेहरे के दाग धब्बों से हैं परेशान तो इन चीजों को लगाने से मिलेगा छुटकारा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अगर चेहरे पर किसी प्रकार के दाग धब्बे हो जो चेहर खूबसूरती में दाग लगता है।चेहरे के दाग धब्बे दूर करने के लिए आप घर में मौजूद कुछ चीजों से छुटकारा पा सकते है। अगर चेहरे पर एक्ने के दाग धब्बे है तो इससे छुटकारा पाने के लिए शहद की मदद ले सकते है। शहद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है और एक्ने को कम करने में असर दिखाता है। शहद से एक्ने के धब्बों को भी हल्का किया जा सकता है। आप चाहे तो शहद को डायरेक्ट चेहरे पर लगा सकते हैं।
स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करता है। दाग धब्बों से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा चेहरे से एक्ने के दाग धब्बों को दूर करने के लिए एलोवेरा की मदद ले सकती है। एलोवेरा को दाग धब्बों वाली जगह पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। बीस मिनट तक लगा रहने दे फिर धो लें।

पढ़ें :- पानी जैसे दूध से भी पाएं आइसक्रीम जैसा गाढ़ा दही, जानें सीक्रेट

आप चाहे तो रात में सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करके एलोवेरा जेल लगाकर सो सकती है। सुबह उठ कर चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरे के दाग धब्बे तो दूर होंगे ही स्किन में चमक आयेगी।

इसके अलावा चेहरे पर मसूर की दाल का फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको मसूर की दाल और दूध की जरूरत होगी। सबसे पहले मसूर की दाल को रातभर भिगोकर रखें और अगली सुबह इसे पीसकर पेस्ट तैयार करें।

इसमें जरूरत के अनुसार दूध मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखे के बाद धोकर हटाया जा सकता है। एक्ने या फुंसियों से होने वाले दाग-धब्बे ही नहीं बल्कि झाइयों के दाग को हल्का करने के लिए भी आलू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कच्चे आलू को घिसकर इसका रस निचोड़ें और इसे चेहरे पर रूई की मदद से लगा लें। धब्बे हल्के होने लगते हैं। इसे हफ्ते में 2 बार तक इस्तेमाल किया जा सकता है। चेहरे पर यह रस 15 मिनट लगाए रखने पर ही असर दिखने लगता है।

पढ़ें :- Femina Miss India 2026 61st Edition : गोवा की सुंदरी साध्वी सतीश सैल ने अपनी सहजता और प्रभावशाली उत्तरों से जजों को किया मंत्रमुग्ध, जीता खिताब
Advertisement