गर्मियों में स्किन में तमाम तरह की दिक्कतें होने लगती है। दाद खाज खुजली से इंफेक्शन बढ़ सकता है। अगर आप दाद खाज औऱ खुजली से परेशान है तो कुछ ऐसी चीजें है जिन्हे खाने से बचना चाहिए। क्योंकि ये चीजें आपकी परेशानी को बढ़ा सकती है।
पढ़ें :- Malaika Arora Skin Care Tips : मलाइका ने शेयर किया स्किन केयर रूटीन, 50 की उम्र में भी ग्लो करेगा आपका चेहरा
हेल्थ विशेषज्ञ के अनुसार अगर आप स्किन प्रॉब्लम्स से परेशान है तो मसालेदार और जंक फूड को खाने से बचना चाहिए। ये चीजें शरीर में अधिक देर तक बना रहता है। पाचन पर इसका असर पड़ता है। जिससे शरीर में गर्मी बढ़ती है और खुजली औऱ दाद भी बढ़ता है।
अगर आपको दाद, खाज या खुजली है तो बटर, दही,दूध जैसे डेयरी प्रोडक्ट का सेवन नही करना चाहिए। इससे आपकी यह परेशानी और बढ़ सकती है।
इसके अलावा तिल अधिक खाने से भी स्किन प्रॉब्ल्मस बढ़ती है।तिल की तासीर गर्म होती है इसलिए शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इसके अलावा पाचन पर भी असर पड़ता है। इसलिए इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
अगर आपको स्किन प्रॉब्लम्स है तो गुड़ का सेवन करने से भी बचना चाहिए।